छात्रवृत्ति

संस्थान फिल्म और टेलीविजन में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम और इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में योग्य छात्रों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता है। छात्रवृत्तियाँ वर्ष की शुरुआत में प्रवेश के समय के प्रदर्शन के आधार पर और बाद में वार्षिक परीक्षा के थ्योरी, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स में प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाती हैं।

फिल्म विंग:

क्र. सं. सेमेस्टर छात्रवृत्ति के मानदंड छात्रवृत्तियों की संख्या प्रति वर्ष राशि
1 प्रथम सेमेस्टर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा-सह-साधन (60% साधन एवं 40% मेधा) के अनुसार। प्रत्येक विशेषज्ञता में दो छात्रवृत्तियाँ × 6 विभाग शिक्षण शुल्क का 50%
2 द्वितीय सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर मेधा-सह-साधन के अनुसार। शीर्ष 12 विद्यार्थी शिक्षण शुल्क का 50%
3 तृतीय सेमेस्टर A. 5 विभागों के शीर्ष 10 भारतीय अभ्यर्थी
B. एनीमेशन विभाग के शीर्ष 2 विद्यार्थी
12 विद्यार्थी शिक्षण शुल्क का 50%
4 चतुर्थ–षष्ठ सेमेस्टर तृतीय से पंचम सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर मेधा-सह-साधन के अनुसार। प्रत्येक विशेषज्ञता में दो छात्रवृत्तियाँ × 6 विभाग शिक्षण शुल्क का 50%

फिल्म विंग हेतु प्रायोजित छात्रवृत्ति

सेमेस्टर: सभी सेमेस्टर

छात्रवृत्ति के मानदंड: स्क्रीन अकादमी द्वारा मेधा-सह-साधन के आधार पर पाँच नए बैचों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

छात्रवृत्तियों की संख्या: प्रत्येक बैच से 3 विद्यार्थी।

प्रति वर्ष राशि: पूर्ण शिक्षण शुल्क।


ईडीएम विंग:

क्र. सं. सेमेस्टर छात्रवृत्ति के मानदंड छात्रवृत्तियों की संख्या प्रति वर्ष राशि
1 प्रथम सेमेस्टर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा-सह-साधन (60% साधन एवं 40% मेधा) के अनुसार। प्रत्येक विशेषज्ञता में एक छात्रवृत्ति × 6 विभाग शिक्षण शुल्क का 50%
2 द्वितीय–चतुर्थ सेमेस्टर प्रथम से तृतीय सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर मेधा-सह-साधन (60% आर्थिक साधन एवं 40% मेधा) के अनुसार। प्रत्येक विशेषज्ञता में एक छात्रवृत्ति × 6 विभाग शिक्षण शुल्क का 50%
```