सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान भारत सरकार

वेबसाइट नीतियाँ

नियम एवं शर्तें

हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से सीधे लिंक करने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है। तथापि, हम चाहेंगे कि हमारी वेबसाइट के लिए दिए गए किसी भी लिंक के बारे में हमें सूचित किया जाए, ताकि उसमें किए गए किसी भी परिवर्तन या अद्यतन के बारे में आपको सूचित किया जा सके। साथ ही, हम अपने पृष्ठों को आपकी वेबसाइट के फ्रेम में लोड करने की अनुमति नहीं देते हैं। हमारे संस्थान के पृष्ठ उपयोगकर्ता के ब्राउज़र की एक नई विंडो में ही खुलने चाहिए।

एसआरएफटीआई की यह आधिकारिक वेबसाइट आम जनता तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। यद्यपि इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री की सटीकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है, तथापि इसे कानून का कथन नहीं माना जाना चाहिए और न ही किसी कानूनी उद्देश्य के लिए इसका उपयोग किया जाना चाहिए। एसआरएफटीआई वेबसाइट की सामग्री बिना किसी पूर्व सूचना के परिवर्तित की जा सकती है।

किसी भी स्थिति में एसआरएफटीआई इस वेबसाइट के उपयोग अथवा उपयोग न कर पाने या डेटा के उपयोग अथवा उपयोग की हानि से उत्पन्न या उससे संबंधित किसी भी व्यय, हानि या क्षति, जिसमें बिना किसी सीमा के अप्रत्यक्ष या परिणामी हानि अथवा क्षति शामिल है, के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। वेबसाइट पर अधिनियमों, नियमों, विनियमों, नीति वक्तव्यों आदि के संबंध में प्रदर्शित जानकारी और संबंधित विभाग के पास उपलब्ध अधिनियमों, नियमों, विनियमों, नीति वक्तव्यों आदि में किसी प्रकार की भिन्नता होने की स्थिति में विभाग के पास उपलब्ध सामग्री मान्य होगी।

इस वेबसाइट पर शामिल अन्य वेबसाइटों के लिंक केवल जनसुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। एसआरएफटीआई लिंक की गई वेबसाइटों की सामग्री या विश्वसनीयता के लिए उत्तरदायी नहीं है और उनमें व्यक्त विचारों का आवश्यक रूप से समर्थन नहीं करता है। ऐसे लिंक किए गए पृष्ठों की हर समय उपलब्धता की भी कोई गारंटी नहीं है।

इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री को निःशुल्क पुनरुत्पादित किया जा सकता है। तथापि, सामग्री को सही रूप में पुनरुत्पादित किया जाना चाहिए तथा उसका उपयोग अपमानजनक तरीके से अथवा भ्रामक संदर्भ में नहीं किया जाना चाहिए। जहां भी सामग्री प्रकाशित की जाती है अथवा अन्य लोगों को जारी की जाती है, वहां स्रोत का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए। तथापि, सामग्री को पुनरुत्पादित करने की यह अनुमति ऐसी किसी सामग्री पर लागू नहीं होगी, जिसे किसी तृतीय पक्ष के कॉपीराइट के रूप में चिह्नित किया गया हो। ऐसी सामग्री को पुनरुत्पादित करने की अनुमति संबंधित विभाग/कॉपीराइट धारक से प्राप्त करनी होगी।

ये नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों द्वारा शासित होंगी और उन्हीं के अनुसार उनकी व्याख्या की जाएगी। इन नियमों एवं शर्तों से उत्पन्न किसी भी विवाद पर भारत के न्यायालयों का विशेष क्षेत्राधिकार होगा।

गोपनीयता नीति

यह वेबसाइट आपसे स्वतः ऐसी कोई विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, फोन नंबर या ई-मेल पता) प्राप्त नहीं करती है, जिससे आपकी व्यक्तिगत रूप से पहचान की जा सके। जहां कहीं भी वेबसाइट आपसे व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने का अनुरोध करती है, वहां आपको उस विशिष्ट उद्देश्य के बारे में सूचित किया जाएगा जिसके लिए जानकारी एकत्र की जा रही है तथा आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। हम वेबसाइट पर स्वेच्छा से प्रदान की गई किसी भी व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी को किसी तृतीय पक्ष (सार्वजनिक/निजी) को बेचते या साझा नहीं करते हैं। इस वेबसाइट को प्रदान की गई किसी भी जानकारी को हानि, दुरुपयोग, अनधिकृत पहुंच या प्रकटीकरण, परिवर्तन अथवा नष्ट होने से सुरक्षित रखा जाएगा। हम उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी एकत्र करते हैं, जैसे इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) पता, डोमेन नाम, ब्राउज़र का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, वेबसाइट पर आने की तारीख एवं समय तथा देखे गए पृष्ठ। जब तक वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने के किसी प्रयास का पता नहीं चलता, हम इन पतों को हमारी वेबसाइट पर आने वाले व्यक्तियों की पहचान से जोड़ने का कोई प्रयास नहीं करते हैं।

कॉपीराइट नीति

इस वेबसाइट की सामग्री को सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की उचित अनुमति के बिना आंशिक अथवा पूर्ण रूप से पुनरुत्पादित नहीं किया जा सकता। यदि इसका उल्लेख किसी अन्य वेबसाइट के हिस्से के रूप में किया जाता है, तो स्रोत का उचित रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए। सामग्री को सही रूप में पुनरुत्पादित किया जाना चाहिए और उसका उपयोग अपमानजनक तरीके से अथवा भ्रामक संदर्भ में नहीं किया जाना चाहिए। सामग्री को पुनरुत्पादित करने की अनुमति ऐसी किसी सामग्री पर लागू नहीं होगी, जिसे किसी तृतीय पक्ष के कॉपीराइट के रूप में चिह्नित किया गया हो। ऐसी सामग्री के पुनरुत्पादन के लिए संबंधित विभाग/कॉपीराइट धारक से अनुमति प्राप्त करनी होगी। ये नियम एवं शर्तें भारतीय कानूनों द्वारा शासित होंगी और उन्हीं के अनुसार उनकी व्याख्या की जाएगी। इन नियमों एवं शर्तों से उत्पन्न किसी भी विवाद पर भारत के न्यायालयों का विशेष क्षेत्राधिकार होगा।

हाइपरलिंकिंग नीति

हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से सीधे लिंक करने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है। तथापि, हम चाहेंगे कि हमारी वेबसाइट के लिए दिए गए किसी भी लिंक के बारे में हमें सूचित किया जाए, ताकि उसमें किए गए किसी भी परिवर्तन अथवा अद्यतन के बारे में आपको सूचित किया जा सके। साथ ही, हम अपने पृष्ठों को आपकी वेबसाइट के फ्रेम में लोड करने की अनुमति नहीं देते हैं। हमारे संस्थान के पृष्ठ उपयोगकर्ता के ब्राउज़र की एक नई विंडो में ही खुलने चाहिए।

अस्वीकरण

यह वेबसाइट सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान द्वारा डिजाइन, विकसित और अनुरक्षित की गई है। इस वेबसाइट की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है, ताकि आम जनता को जानकारी तक त्वरित और आसान पहुंच प्राप्त हो सके। हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। तथापि, टेलीफोन नंबर, किसी पद पर कार्यरत अधिकारी का नाम आदि विवरण वेबसाइट पर अद्यतन किए जाने से पहले बदल सकते हैं। अतः इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री की पूर्णता, सटीकता अथवा उपयोगिता के संबंध में हम किसी कानूनी दायित्व को स्वीकार नहीं करते हैं। कुछ दस्तावेजों में अन्य बाहरी वेबसाइटों के लिंक दिए गए हैं। उन वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री की सटीकता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। बाहरी वेबसाइटों के लिए दिए गए हाइपरलिंक उन वेबसाइटों द्वारा प्रदान की गई जानकारी, उत्पादों अथवा सेवाओं के समर्थन को नहीं दर्शाते हैं। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम इस बात की गारंटी नहीं देते हैं कि इस वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेज कंप्यूटर वायरस आदि से पूरी तरह मुक्त हैं। हम अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत करते हैं और अनुरोध करते हैं कि यदि आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया हमें सूचित करें। हमारी वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद। वेबसाइट प्रशासन टीम

सामग्री योगदान, मॉडरेशन एवं अनुमोदन नीति

एकरूपता बनाए रखने तथा मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत योगदानकर्ताओं द्वारा सामग्री का योगदान एक सुसंगत तरीके से किया जाता है। दर्शकों की आवश्यकता के अनुरूप सामग्री प्रस्तुत करने तथा प्रासंगिक सामग्री को कुशलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए सामग्री का योगदान वेब-आधारित सामग्री प्रबंधन प्रणाली (CMS) के माध्यम से किया जाता है। सामग्री का योगदान किए जाने के बाद वेबसाइट पर प्रकाशित करने से पहले उसका अनुमोदन एवं मॉडरेशन किया जाता है। मॉडरेशन दो स्तरों पर और भूमिका-आधारित होता है। यदि किसी स्तर पर सामग्री अस्वीकृत की जाती है, तो संशोधन के लिए उसे सामग्री के मूल योगदानकर्ता को वापस भेज दिया जाता है।

सामग्री समीक्षा नीति

एसआरएफटीआई की वेबसाइट सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का सार्वजनिक स्वरूप प्रस्तुत करती है। अतः वेबसाइट की सामग्री को वर्तमान और अद्यतन बनाए रखना आवश्यक है और इसी कारण सामग्री समीक्षा नीति की आवश्यकता है। सामग्री का दायरा व्यापक होने के कारण विभिन्न प्रकार की सामग्री के लिए अलग-अलग समीक्षा नीतियां निर्धारित की गई हैं। समीक्षा नीति विभिन्न प्रकार की सामग्री, उसकी वैधता एवं प्रासंगिकता तथा अभिलेखीकरण नीति पर आधारित है।

सामग्री अभिलेखीकरण नीति

प्रत्येक सामग्री घटक के साथ मेटाडेटा, स्रोत और वैधता तिथि दी जाती है। कुछ सामग्री घटकों के लिए वैधता तिथि ज्ञात नहीं हो सकती है, अर्थात सामग्री को स्थायी माना जाता है। ऐसी स्थिति में वैधता तिथि दस वर्ष बाद की निर्धारित की जानी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में वैधता तिथि समाप्त होने के बाद किसी सामग्री को वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। घोषणाओं और निविदाओं जैसे कुछ घटकों के लिए केवल वही सक्रिय सामग्री वेबसाइट पर दिखाई जाती है जिसकी वैधता तिथि वर्तमान तिथि के बाद की हो। दस्तावेजों, योजनाओं, सेवाओं, प्रपत्रों, वेबसाइटों और संपर्क निर्देशिका जैसे अन्य घटकों की सामग्री समीक्षा नीति के अनुसार समय पर समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है। योगदान की गई सामग्री की सूची वैधता तिथि से दो सप्ताह पहले सामग्री योगदानकर्ता को पुनः सत्यापन के लिए भेजी जाती है और आवश्यकता होने पर वैधता तिथि में संशोधन किया जाता है। कोई प्रतिक्रिया प्राप्त न होने की स्थिति में वैधता तिथि से एक सप्ताह पहले अनुस्मारक भेजा जाता है। इसके बाद सामग्री को अभिलेखित कर दिया जाता है और वह वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं रहती है। समाप्त हो चुकी सामग्री को पुनः प्राप्त करने के लिए उसका अभिलेखीकरण आवश्यक है। बंद की जा चुकी सरकारी वेबसाइटों, प्रपत्रों, सेवाओं और संपर्क निर्देशिकाओं को हटाया जाना चाहिए।

वेबसाइट निगरानी योजना

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की वेबसाइट की निम्नलिखित मापदंडों से संबंधित गुणवत्ता एवं अनुकूलता संबंधी समस्याओं की पहचान और समाधान के लिए समय-समय पर निगरानी की जाती है:

योजना के अनुसार वेबसाइट की समय-समय पर निगरानी की जानी चाहिए, ताकि निम्नलिखित मापदंडों से संबंधित गुणवत्ता और अनुकूलता संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके:

प्रदर्शन: विभिन्न प्रकार के नेटवर्क के लिए वेबसाइट के डाउनलोड समय को अनुकूलित किया जाना चाहिए और इसके लिए परीक्षण किया जाना चाहिए।

कार्यक्षमता: वेबसाइट के सभी मॉड्यूल की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, वेबसाइट के इंटरैक्टिव घटक, फीडबैक फॉर्म आदि सुचारु रूप से कार्य करने चाहिए।

टूटे हुए लिंक: वेबसाइट की गहन समीक्षा की जानी चाहिए ताकि किसी भी टूटे हुए लिंक अथवा त्रुटि की उपस्थिति को समाप्त किया जा सके। वेबसाइट पर टूटे हुए लिंक का आसानी से पता लगाने के लिए वर्तमान में अनेक उपकरण और तकनीक उपलब्ध हैं।

ट्रैफिक विश्लेषण: उपयोग के पैटर्न तथा आगंतुकों की प्रोफाइल एवं प्राथमिकताओं का विश्लेषण करने के लिए वेबसाइट के ट्रैफिक की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ट्रैफिक विश्लेषण उपकरण टूटे हुए लिंक की रिपोर्ट भी प्रदान करते हैं।

फीडबैक: आगंतुकों से प्राप्त फीडबैक वेबसाइट के प्रदर्शन का आकलन करने और आवश्यक सुधार करने का सर्वोत्तम माध्यम है। आगंतुकों द्वारा सुझाए गए परिवर्तनों और सुधारों को लागू करने के लिए फीडबैक विश्लेषण की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

आकस्मिकता प्रबंधन योजना

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) ने वेबसाइट विरूपण (Defacement)/प्राकृतिक आपदा की स्थिति के लिए निम्नलिखित आकस्मिकता योजना निर्धारित की है।

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की वेबसाइट को फायरवॉल, आईडीएस (Intrusion Detection System) तथा उच्च उपलब्धता समाधानों के कार्यान्वयन के साथ संरक्षित क्षेत्रों में रखा गया है।

वेबसाइट विरूपण से सुरक्षा नीति

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) निम्नलिखित मापदंडों से संबंधित गुणवत्ता और अनुकूलता संबंधी समस्याओं की पहचान एवं समाधान के लिए समय-समय पर निगरानी करता है:

  • सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की वेबसाइट की सुरक्षा एवं प्रदर्शन के लिए ऑडिट किया जाता है।
  • सभी सर्वर कॉन्फ़िगरेशन और लॉग की समय पर निगरानी की जाती है।
  • केवल सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर उपयोगकर्ताओं को प्रशासन एवं कॉन्फ़िगरेशन संबंधी कार्यों के लिए सर्वर तक पहुंच की अनुमति है।
  • सामग्री को सुरक्षित सीएमएस के माध्यम से अद्यतन किया जाता है।

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की वेबसाइट का विरूपण

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की वेबसाइट के विरूपण की निगरानी निम्नलिखित तरीकों से की जाती है:

  • विरूपण की गंभीरता के अनुसार वेबसाइट को बंद किया जाता है अथवा आंशिक रूप से चालू रखा जाता है।
  • विरूपण के स्रोत का पता लगाने तथा सेवा को अवरुद्ध करने के लिए लॉग फाइलों का विश्लेषण किया जाता है।
  • विरूपण के प्रकार का विश्लेषण कर उसे ठीक किया जाता है।
  • प्रभावित/क्षतिग्रस्त सामग्री को बैकअप से पुनर्स्थापित कर वेबसाइट को पुनः चालू किया जाता है।

प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आकस्मिकता योजना

ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जब किसी प्राकृतिक आपदा अथवा किसी व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर किसी अन्य कारण से वह संपूर्ण डेटा सेंटर, जहां सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) की वेबसाइट होस्ट की गई है, नष्ट हो जाए अथवा कार्य करना बंद कर दे। ऐसी स्थिति में सेवा बैकअप क्लाउड सर्वर से संचालित की जाएगी।

डीआर पुनर्स्थापना का समय

दूरस्थ स्थान से वेबसाइट को पुनः प्रारंभ करने में लगने वाला समय कई कारकों पर निर्भर करता है। आदर्श स्थिति में पुनर्स्थापना में अधिकतम 2 से 10 घंटे लगेंगे।

वेबसाइट विरूपण के बाद पुनर्स्थापना का समय

वेबसाइट की पुनर्स्थापना में लगने वाला समय विरूपण की गंभीरता तथा उससे प्रभावित सेवाओं पर निर्भर करता है।

वेबसाइट विरूपण की किसी घटना की स्थिति में संपर्क विवरण

वेब सूचना प्रबंधक

प्रोफेसर, ईडीएम प्रबंधन

sudipto[dot].b[at]srfti [dot]ac[dot]in

033-24325827

तकनीकी प्रबंधक
वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी)

smit[at]srfti[dot]ac[dot]in

+91 3324325827

सुरक्षा नीति

एसआरएफटीआई की यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (नाम, ई-मेल आईडी आदि) को अनधिकृत पक्षों के समक्ष प्रकट होने से सुरक्षित रखे।

सूचना एवं प्रकटीकरण: एसआरएफटीआई अपनी वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी को किसी तृतीय पक्ष को न तो बेचेगा, न उसका व्यापार करेगा और न ही उसे प्रकट करेगा।



डेटा की गुणवत्ता और पहुंच

एसआरएफटीआई वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाता है। यदि कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो उसे यथाशीघ्र सही करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसआरएफटीआई वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी बिना किसी पूर्व सूचना के परिवर्तित की जा सकती है। एसआरएफटीआई वेबसाइट का उपयोग करते समय आपका आईपी पता और पृष्ठों पर बिताया गया समय जैसी कुछ जानकारी एकत्र की जा सकती है। यह गैर-व्यक्तिगत जानकारी एसआरएफटीआई वेबसाइट के किसी भी अनधिकृत उपयोग अथवा पहुंच की निगरानी के उद्देश्य से एकत्र की जाती है। एसआरएफटीआई वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने, जानकारी चुराने अथवा किसी अन्य प्रकार से क्षति पहुंचाने का प्रयास करते हुए पाए गए किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

डेटा सुरक्षा

एसआरएफटीआई की वेबसाइट एसआरएफटीआई डेटा सेंटर में होस्ट की गई है। एसआरएफटीआई ने वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सावधानी बरती है।

एसआरएफटीआई वेबसाइट को फायरवॉल, आईडीएस (Intrusion Detection System) और उच्च उपलब्धता समाधान के कार्यान्वयन के साथ एक संरक्षित क्षेत्र में रखा गया है।

प्रोडक्शन सर्वर पर प्रकाशित करने से पहले सामग्री की जांच डेवलपमेंट सर्वर पर की जाती है। वेब सर्वर पर अंतिम रूप से अपलोड करने से पहले वेब पृष्ठों की सभी सामग्री की जानबूझकर अथवा अनजाने में शामिल दुर्भावनापूर्ण सामग्री के लिए जांच की जाती है।

सभी नए जारी किए गए सिस्टम सॉफ्टवेयर पैच, बग फिक्स और अपग्रेड नियमित रूप से लागू किए जाते हैं और उनकी समीक्षा की जाती है।

एसआरएफटीआई डेटा सेंटर के सर्वरों के पासवर्ड प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर बदले जाते हैं।