सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान भारत सरकार

समान अवसर प्रकोष्ठ

उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों में समान अवसर, समता, समावेशिता सुनिश्चित करने तथा भेदभाव की रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा समय-समय पर जारी प्रासंगिक दिशानिर्देशों एवं विनियमों के अनुसरण में, निम्नलिखित समान अवसर प्रकोष्ठ का तत्काल प्रभाव से गठन किया जाता है, जो संस्थान के भेदभाव-रोधी प्रकोष्ठ के रूप में भी कार्य करेगा:

समिति का गठन:

क्र. सं. नाम पद संपर्क नं.
1 श्री शंखजीत बिस्वास, प्रोफेसर, संपादन अध्यक्ष
2 श्री सुकांत मजूमदार, डीन (आईसी) सदस्य
3 श्री रणजीत घराई, सहायक प्रोफेसर, कला निर्देशन सदस्य
4 श्री प्रणेश मंडल, एसएम (एम एंड आर) सदस्य
5 श्री मेहदी जहां, सहायक प्रोफेसर, डीएसपीडब्ल्यू सदस्य
6 सुश्री माधवी तंगेला, एसोसिएट प्रोफेसर, डीएसपीडब्ल्यू बाह्य सदस्य 9007816503
7 श्री विमल के. जे., विद्यार्थी प्रतिनिधि सदस्य
  1. प्रकोष्ठ समय-समय पर जारी लागू यूजीसी दिशानिर्देशों/विनियमों के अनुसार कार्य करेगा तथा संस्थान के भीतर समान अवसर, गैर-भेदभाव, समावेशिता और उनसे संबंधित शिकायतों के मामलों का निवारण करेगा।
  2. प्रकोष्ठ विद्यार्थियों, कर्मचारियों अथवा अन्य हितधारकों से प्राप्त उन शिकायतों/अभ्यावेदनों की जांच कर सकता है, जो लागू मानदंडों एवं विनियमों के अंतर्गत निषिद्ध किसी भी आधार पर भेदभाव अथवा समान अवसर से वंचित किए जाने से संबंधित हों, तथा उचित कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी को उपयुक्त अनुशंसाएं कर सकता है।